🔳अल्टो कार से गांवों में ठिकाने लगाने ले जा रहा था शराब
🔳पुलिस के विशेष अभियान के दौरान चढ़ा हत्थे, वाहन किया सीज
🔳शराब तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त करने में जुटी पुलिस
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवों में अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ रामगढ़ पुलिस की टीम ने शिकंजा कस दिया है। विशेष चैकिंग अभियान के दौरान अल्टो कार से दो पेटी अवैध शराब बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वाहन सीज कर दिया गया है। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार अवैध शराब तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।
शराब तस्कर गांवों में शराब की खेप पहुंचाकर माहौल बिगाड़ने में जुटे हुए हैं। तस्करों पर शिकंजा कसने को रामगढ़ पुलिस की टीम अलर्ट मोड पर आ गई है‌। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मल्ला रामगढ़ के उमागढ़ क्षेत्र से अल्टो कार में दो पेटी अवैध देशी शराब की तस्करी कर रहे बोहराकोट, रामगढ़ निवासी नारायण सिंह ढेला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस तस्करों का नेटवर्क खंगालने में जुट गई है। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। शराब तस्करों पर सख्ती से नकेल कसी जाएगी।

error: Content is protected !!