🔳गरमपानी में हुई चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला
🔳साफ सफाई पर दिया गया विशेष जोर
🔳गांव गांव लोगों को जागरुक करने का किया गया आह्वान
🔳तुलसी रुरल हेल्थ संस्था के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभाग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

ग्रामीण स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत तुलसी रुरल हेल्थ से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों को तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई। चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अलग अलग बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने चार्ट के माध्यम से प्रजेंटेशन दी।
बेतालघाट ब्लॉक के अलग अलग गांवों में कार्यरत तुलसी रुरल हेल्थ संस्था के स्वास्थ्य कर्मियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। गरमपानी में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को गांवों में स्वच्छता अभियान चलाने, लोगों को जागरुक करने, समूह चर्चा आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। किशोरावस्था में शारारिक बदलाव तथा महावारी के विषय पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बिंदुओं पर चार्ट के माध्यम से प्रजेंटेशन भी दिया। मास्टर ट्रेनर विनोद जोशी ने प्रशिक्षण में दी गई जानकारी से गांव के बाशिंदों को लाभान्वित करने का आह्वान किया। कहा की गांव के लोगों को जागरुक कर तमाम बिमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से भी गांव गांव लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरुक करने का आह्वान किया। इस दौरान तुलसी रुरल हेल्थ कार्यक्रम के तहत बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा, गरमपानी, सिमलखा व बेतालघाट में तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

error: Content is protected !!