🔳श्रीमद् भागवत कथा श्रवण को पहुंचे बाबा भक्त
🔳देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳बाबा नीम करौरी के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
🔳देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनों का दौर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर काकड़ीघाट स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा श्रवण को आसपास के क्षेत्रों से आस्था का सैलाब उमड़ा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
रविवार को काकड़ीघाट क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीम करौरी आश्रम में धर्माचार्यों ने यजमानों से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। कथा व्यास आचार्य पद्मचंद्र उपाध्याय ने श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताया। भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। कहा की कथा श्रवण से तमाम कष्टों का निवारण होता है। जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान की पूजा अर्चना करते हैं उनके उपर निश्चित रुप से भगवान कृपा करते हैं। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से सनातन धर्म की रक्षा को आगे आने का आह्वान किया। कथा सुनने को सुयालबाडी, सुयालखेत, खैरना, गरमपानी, लोहाली, जौरासी, नैनीपुल, सूरी, गडस्यारी, बड़सीला, नौगांव समेत तमाम क्षेत्रों से श्रद्धालु काकड़ीघाट स्थित आश्रम पहुंचे। भजन कीर्तनों से भक्ति की रसधार बही। तीन मई को हवन, पूर्णाहुति, व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। मंदिर के मुख्य पुजारी आंनद सिंह गैड़ा व अमित पाठक ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आश्रम पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।




