🔳थापली गांव के नजदीक तक पहुंची आग से मची अफरातफरी
🔳सारा काम छोड़ आग पर काबू पाने में जुट गए गांव के बाशिंदे
🔳हवा के तेज झोंके ने लगातार बढ़ाई आग की रफ्तार
🔳नैनीताल से दमकल वाहन के पहुंचने पर ली ग्रामीणों ने राहत की सांस
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जंगलों के आग से राख होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आग से अब गांवों पर भी खतरा मंडराने लगा है। जंगल से उठी आग की लपटें थापली गांव के नजदीक तक पहुंचने से अफरा तफरी मच गई। गांव के लोग सारा काम छोड़ आग बुझाने दौड़े। पांच घंटे से भी ज्यादा समय तक ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुटे रहे। नैनीताल से पहुंचे दमकल सेवा के जवानों के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों से सटे जंगल आग की चपेट में आकर राख हो चुके हैं। बेसकिमती वन संपदा जलकर खाक हो चुकी है। जंगलों को नुकसान पहुंचने से मवेशियों के लिए चारा पत्ती तक का संकट गहरा गया है वहीं आग अब आबादी के नजदीक तक पहुंचकर तांडव करने लगी है जिससे अनहोनी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को बेतालघाट ब्लॉक के बर्धो क्षेत्र से सटे जंगल से उठी आग की लपटें विकराल होती चली गई। आग की लपटें धीरे धीरे थापली गांव की ओर बढ़ने से हड़कंप मच गया। हवा के तेज झोंकों से एकाएक आग की रफ्तार बढ़ती चली गई। आग के विकराल रुप लेने से थापली गांव के बाशिंदे भी सख्ते में आ गए। सारा काम छोड़ ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुट गए। विकराल लपटों ने कई बार ग्रामीणों को पीछे हटने पर भी मजबूर कर दिया। सूचना जिला मुख्यालय स्थित दमकल विभाग को भी दी गई। ग्रामीणों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि नैनीताल से पहुंचे दमकल सेवा के जवानों ने भी मोर्चा संभाला।

error: Content is protected !!