🔳छियोडी गांव के प्रभावित किसान ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन
🔳ढाई सौ से अधिक फलदार पेड़ों को नुकसान की दी जानकारी
🔳आय का एकमात्र साधन के बर्बाद होने आर्थिक स्थिति बिगड़ने का दिया हवाला
🔳छियोडी गांव में जंगल से उठी आग ने जला डाले किसान के सपने
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक के छियोडी गांव के किसान ने जिलाधिकारी से आग की चपेट में आकर राख हो चुके बगीचे का मुआवजा दिए जाने की गुहार लगाई है। एकमात्र आय का जरिया फलदार वृक्षों के बगीचे के नष्ट होने से भारी नुक्सान का हवाला दिया है। बताया है की जंगल से उठी आग की लपटों ने बगीचे को तबाह कर डाला है।
बीते दिनों जंगल से उठी आग की लपटें छियोडी गांव के किसान आनंद राम के बगीचे तक पहुंच गई। बगीचा स्वामी उसके परिवार व स्थानीय लोगो ने आग पर काबू पाने को काफि प्रयास किया पर भीषण लपटों ने पलभर में ही बगीचे में फलदार पेड़ों को बर्बाद कर डाला। बगीचे को हुए नुकसान की भरपाई को किसान आंनद राम ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से मुआवजे की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज बताया है कि जंगल से धधकी आग ने उसके बगीचे में नाशपाती के डेढ़ सौ, गढमेहल व आड़ू के पचास – पचास तथा खुमानी व पुलम के बीस – बीस पेड़ जला डाले। आग ने चार घास के लुट्टे भी खाक कर डाले। बताया कि आय का एकमात्र साधन बगीचे के बर्बाद हो जाने से काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। जिलाधिकारी से नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।




