🔳रातीघाट क्षेत्र में डेढ़ महीने से नहीं पहुंच सका है वाहन
🔳खैरना व आसपास के क्षेत्रों में भी सैकड़ो उपभोक्ता परेशान
🔳पातली व बेलसारी गांव के लोगों को वाहन के क्षेत्र में आने तक की नही दी जा रही जानकारी
🔳जरुरत पड़ने पर गांव के बाशिंदे महंगी कीमत पर सिलेंडर खरीदने को मजबूर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवों में मूलभूत सुविधाओं के साथ अब रसोई गैस का संकट गहरा गया है। जहां एक ओर रातीघाट क्षेत्र में डेढ़ महीने से भी अधिक समय से सैकड़ों उपभोक्ता रसोई गैस न मिलने है परेशान हैं तो समीप पातली व बेलसारी गांव के बाशिंदों को गैस वाहन का सही समय न पता चलने से मायूस होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उपेक्षा का आरोप लगा आंदोलन की चेतावनी दी है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित रातीघाट, जाख, बुधलाकोट व आसपास के गांवो के बाशिंदों को बेतालघाट स्थित गैस गोदाम से रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है पर पिछ्ले डेढ़ महीने से भी अधिक समय से रसोई गैस वाहन रातीघाट नहीं पहुंचा है जिस कारण तीन सौ से भी ज्यादा परेशान हैं। गैस वाहन के न पहुंचने से जरुरत पड़ने पर ब्लैक में महंगी कीमतों पर सिलेंडर लेने को मजबूर हो जा रहे हैं। स्थानीय तारा सिंह बिष्ट ने जद आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई है। खैरना बाजार क्षेत्र में रसोई गैस वाहन के न पहुंचने से लोग परेशानी का सामना करने को मजबूर हो चुके है। रानीखेत – खैरना स्टैट हाइवे पर स्थित पायली व बेलसारी गांव के बाशिंदों को भी सिलेंडर न मिलने से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय फकीर सिंह, प्रेम सिंह, जीवन सिंह, उत्तम सिंह, ईश्वर सिंह, कुंदन सिंह, सोहन सिंह, दिलिप सिंह, अंबा देवी, मालती देवी, इंद्रा देवी आदि के अनुसार रसोई गैस वाहन की सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती जिस कारण लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाता। कभी लंबे समय तक सिलेंडर नहीं भेजे जाते। ऐसे में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांवों के बाशिंदों ने व्यवस्था में सुधार किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।




