🔳रेफर सैंटर में तब्दील में हुआ गांवों के मध्य में बना अस्पताल
🔳एक अदद स्त्री रोग विशेषज्ञ तक की तैनाती नही
🔳लंबे समय से व्यवस्था में सुधार की उठ रही मांग पर नहीं ली जा रही सुध
🔳स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से चढ़ने लगा क्षेत्रवासियों का पारा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवो में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लाख दावे किए जाए पर हकीकत में दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। हालात यह है की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दूर ग्रामीणों को दूर दराज रुख करना मजबूरी बन चुका है‌। कुछ ऐसी ही हकीकत बयां कर रहा है बेतालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। समुचित चिकित्सक व सुविधाएं न होने से अस्पताल रेफर सैंटर में तब्दील हो चुका है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट पर आसपास के सैकड़ों गांवों के लोग निर्भर है। बेहतर उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल पहुंचते हैं पर महत्वपूर्ण चिकित्सकों के रिक्त पद व सुविधाएं उपलब्ध न होने पर ग्रामीण मायूस होकर वापस लौट जाते हैं। दूसरे दिन फिर हल्द्वानी, रामनगर, रानीखेत, काशीपुर आदि क्षेत्रों को रुख करते हैं। गर्भवती महिलाओं को भी स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से बेहतर उपचार तक नहीं मिल रहा। अल्ट्रासाउंड के लिए भी प्रसव पीड़ा में दूर दराज रुख करना पड़ रहा है। रेफर सेंटर में तब्दील हो चुके अस्पताल में समुचित चिकित्सकों की तैनाती न होने व सुविधाएं उपलब्ध न होने से गांवो के लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे। ग्राम प्रधान शेखर दानी, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या के अनुसार स्वास्थ्य विभाग लगातार उपेक्षा पर आमादा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों व सुविधाएं उपलब्ध न होने से लोग परेशान है बावजूद बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं। कहा की सक्षम व्यक्ति दूर दराज जाकर उपचार करा लें रहे हैं पर गरीब तबके के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो जा रही है। क्षेत्रवासियों ने अस्पताल में सुविधाएं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की पुरजोर मांग उठाई है। साफ कहा की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!