🔳हाइवे पर खैरना बाजार में हुई घटना से मचा हड़कंप
🔳स्थानीय लोगों व पुलिसकर्मियों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
🔳दुर्घटना से हाइवे पर यातायात भी हुआ प्रभावित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। बीच बाजार हुई घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगो ने बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सोमवार को समीपवर्ती गांव निवासी नीरज गरमपानी से बाइक यूके 04टी 2560 से खैरना बाजार क्षेत्र से वापस गांव की ओर लौट रहा था की खैरना चौराहे के समीप हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। बाइक सवार ट्रक के साथ रगड़ता हुआ आगे तक चला गया। लोगों के हो हल्ला करने पर ट्रक चालक ने वाहन रोका। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगो ने दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को आनन फानन में सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। दुर्घटना की सूचना पर घायल के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।




