🔳विशेष चैकिंग अभियान चलाकर वसूला दस हजार रुपये जुर्माना
🔳हाइवे पर डाला खैरना पुलिस की टीम ने डेरा
🔳शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी कसा शिकंजा
🔳एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले पुलिस के रडार पर आ गए है। खैरना पुलिस की टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर पंद्रह छोटे बड़े वाहनों चालकों का चालान कर जुर्माना वसूला जबकि शांति व्यवस्था भंग करने पर दस लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

सोमवार को चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में खैरना पुलिस की टीम ने हाइवे पर खैरना के समीप विशेष चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। ओवरलोड, तेज रफ्तार, बगैर कागजात वाहन दौड़ा रहे करीब पंद्रह छोटे बड़े वाहनों के चालकों के चालान कर साढ़े सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया जबकि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले दस लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर पच्चीस सौ रुपये जुर्माना लगाया गया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इस दौरान एएसआई हरभजन सिंह राणा, राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!