🔳जंगल से उठते धुएं के गुबार से सख्ते में आए ग्रामीण
🔳देखते ही देखते राख में तब्दील हो गया जंगल का बड़ा हिस्सा
🔳वन संपदा के साथ ही जंगलों जानवरों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा
🔳जिम्मेदारों की अनदेखी से क्षेत्रवासियों में रोष

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे ज्याडी़ गांव के समीप का जंगल भीषण आग की चपेट में आकर पलभर में ही राख हो गया। जंगल से उठे धुएं के गुबार से आसपास के गांवों के बाशिंदे भी सख्ते में आ गए। जंगल में धधकती आग से वन संपदा के साथ ही जंगली जानवरों को भी नुकसान होने का अंदेशा है। वन विभाग की कार्यप्रणाली पर क्षेत्रवासियों ने गहरी नाराजगी जताई है।

कोसी घाटी में लगातार आग से जंगल राख होते जा रहे हैं। जंगलों को तबाह करने पर आमादा आग से बचाव को ठोस उपाय न किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ते ही जा रही है। वनों को आग से बचाने के दावे भी जंगलों में धधक रही आग के साथ झुलस जा रहे हैं। सोमवार को हाइवे पर सटे ज्याडी गांव का जंगल आग की चपेट में आ गया। जंगल से उठती आग की लपटों ने पल भर में ही पूरी जंगल को चपेट में ले लिया। जंगल क्षेत्र से उठते धुएं के गुबार को देख हर कोई सख्ते में आ गया। जंगल के उपरी हिस्से से लगी आग की रफ्तार इतनी तेज थी की देखते ही देखते आग कोसी नदी के तट तक पहुंच गई। जंगलों के धधकने के बावजूद वन विभाग के ठोस कदम न उठाए जाने से क्षेत्रवासियों ने रोष जताया ‌ आरोप लगाया की वन विभाग का जंगलों को आग से बचाने का अभियान महज कागजों तक सीमित है। धरातल पर आए दिन जंगल आग से स्वाहा होते जा रहे हैं। व्यापारी नेता गजेंद्र सिंह, नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गोधन सिंह आदि ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रोष जताया है।

error: Content is protected !!