🔳 खुलेआम दिन दोपहर अवैध खनन कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती
🔳 खनन तस्करों के आगे बौने साबित हो रहे जिम्मेदार
🔳 मिलीभगत से चीरा जा रहा कोसी नदी का सीना
🔳 निगरानी करने वाले खुली आंखों से भी नहीं देख रहे अवैध खनन का खेल
🔳 बेतालघाट क्षेत्र में उपखनिज चोरी का हो रहा बड़ा खेल
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी घाटी क्षेत्र में खनन तस्कर मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के अवैध खनन पर अंकुश के दावों को नदी के गड्ढों में दफन कर दे रहे हैं। कोसी नदी में रतौडा क्षेत्र में दिन दोपहर खुलेआम अवैध खनन कर चोरी के उपखनिज को डंपरों में लाद ठिकाने लगाया जा रहा है। तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं की अब गांवों के किसानों की नाप जमीन तक खोद दे रहे हैं। उपखनिज चोरी रोकने की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों को खुली आंखों से तक अवैध खनन नहीं दिख रहा। धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन से बड़ी मिलीभगत की बू आ रही है।
अवैध खनन के लिए पहचान बना चुकी कोसी घाटी में शासन प्रशासन को खुली चुनौती दी जा रही है। रतौडा क्षेत्र से होकर बहने वाली कोसी नदी में दिन दोपहर डंपर उतार अवैध खनन का खेल शुरु कर दिया गया है। बावजूद खनन विभाग चुप्पी साधे बैठे हैं। खनन तस्कर किसानों की नाप जमीन से तक उपखनिज चोरी कर डंपरों के माध्यम से ठिकाने लगाने में जुटे हुए हैं। बगैर रायल्टी नदी से निकल रहे वाहनों की जांच न होने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं तमाम दावों के बावजूद अवैध खनन पर अंकुश न लग पाने से भी अफसरों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक को कई बार अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश के दावे करते सुना जा चुका है बावजूद रतौडा क्षेत्र में हो रहा अवैध खनन दावों की हकीकत बयां कर रहा है। थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीस अहमद के अनुसार चैकिंग अभियान चलाया जाएगा जबकि राजस्व उपनिरीक्षक कपिल कुमार ने बताया की खनन विभाग की टीम को साथ लेकर संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!