🔳 सीएचसी रामगढ़ में तैनात थे तैनात
🔳 रामगढ़ रोड गागर क्षेत्र में हुआ हादसा
🔳 स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर, स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ क्षेत्र में कार खाई में गिरने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में तैनात चिकित्सक की मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी भी सीएचसी कालाढूंगी में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। घटना से स्वास्थ्य विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

शुक्रवार को रामगढ़ क्षेत्र से दुखद घटना सामने आईं हैं। सीएचसी रामगढ़ में तैनात डा. गौरव कांडपाल(50) कार यूके 04 एजे 3301 से सुबह हल्द्वानी को रवाना हुए की तभी गागर गांव के समीप वह कार पर संतुलन खो बैठे । नतीजतन कार असंतुलित होकर सड़क से करीब सौ मीटर नीचे खाई की ओर जा गिरी। दुर्घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी रामगढ़ दिलीप कुमार मय टीम घटनास्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान शुरु कर गंभीर रुप से घायल हो चुके चिकित्सक को आपातकालीन 108 सेवा की मदद से भवाली अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक की मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पत्नी भी सीएचसी में बतौर चिकित्सक तैनात हैं।

error: Content is protected !!