🔳दिनदहाड़े धड़ल्ले से किए जा रहा मछलियों का शिकार
🔳कंरट, गंधक पोटाश व रासायनिक जहरीले पदार्थों का किया जा रहा इस्तेमाल
🔳जीवनदायिनी में जगह जगह बेमौत मारी जा रही मछलियां
🔳मछलियों के शिकार में जहरीले पदार्थ की इस्तेमाल से तड़प तड़प कर दम तोड़ रही मछलियां
🔳क्षेत्रवासियों ने मछलियों का शिकार करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जीवनदायिनी कोसी नदी में पाई जाने वाली संरक्षित प्रजाति की रोहू मछली के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। नदी क्षेत्र में जगह जगह धड़ल्ले से किए जा रहे मछलियों के शिकार से संरक्षित प्रजाति के मछली का समूल नष्ट होता जा रहा है। अराजक तत्व करंट, जहरीले रसायनिक पदार्थ व गंधक पोटाश का इस्तेमाल कर नदी में धमाका कर मछलियों के शिकार पर आमादा है। क्षेत्रवासियों ने मछलियां का शिकार करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे के नजदीक बहने वाली जीवनदायिनी कोसी नदी अराजक तत्वों के निशाने पर आ गई है। नदी क्षेत्र में मछलियों का शिकार करने वाले अराजक तत्वों के सक्रियता बढ़ा देने से आए दिन नदी क्षेत्र में धमाके की गूंज सुनाई दे रही है। कोसी नदी क्षेत्र में दिन दोपहर कंरट, जहरीले रसायनिक पदार्थ व गंधक पोटाश के का इस्तेमाल इस्तेमाल कर किए जा रहे धमाकों से हो रहे मछलियों के शिकार से लोगों में गहरा रोष भी व्याप्त है। भोर्या बैंड़, चमड़ियां, लोहाली, नावली, जौरासी, काकड़ीघाट समेत तमाम क्षेत्रों में धड़ल्ले से मछलियों का शिकार होने से संरक्षित प्रजाति की रोहू मछली के अस्तित्व पर संकट मंडरा गया है। मछलियों के शिकार में इस्तेमाल किए जा रहे तरीकों से नदी में मछलियों का समूल नष्ट होता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की दूरदराज के क्षेत्रों से आकर कोसी नदी में खुलेआम मछलियों का शिकार किया जा रहा है। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह, विनोद मेहरा, गोधन सिंह बिष्ट, रघुराज सिंह बर्गली आदि ने मछलियों का शिकार करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।




