🔳जुर्माने की रसीद भी नहीं है मुहैया कंपनी के बार कोड में करवाया जा रहा स्कैन
🔳आधी अधूरी तैयारी के साथ चैक पोस्ट स्थापित होने पर खड़े हो रहे गंभीर सवाल
🔳भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय से निजी कंपनी का हुआ है अनुबंध
🔳रायल्टी व उपखनिज चोरी रोकने का मिला है अधिकार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

शहीद बलवंत सिंह भुजान – बर्धो मोटर मार्ग पर स्थित माइनिंग चैक पोस्ट आधी अधूरी तैयारी के साथ स्थापित किए जाने पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राजस्व बढ़ाने व उपखनिज चोरी रोकने के लिए स्थापित चैक पोस्ट में तौल कांटा तक न लगाए जाने से चैक पोस्ट संचालित करने वाली कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बगैर तौल कांटे जुर्माना राशि तय करने की भी जांच की मांग तेज हो गई है।
दरअसल भूतल एवं खनिकर्म निदेशालय व एक निजी कंपनी के मध्य विभिन्न बिंदुओं पर अनुबंध हुआ है। अनुबंध के तहत कंपनी को नैनीताल जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दस आंतरिक चैक पोस्ट स्थापित कर उपखनिज से लदे वाहनों का भार तथा रायल्टी की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। कंपनी को जुर्माना लगाने का अधिकार भी सौंपा गया है पर समीपवर्ती भुजान क्षेत्र में स्थापित किए गए चैक पोस्ट पर ही नियमों के उलट आधी अधूरी तैयारी के साथ चैकिंग शुरु कर दी गई है। वाहनों में लदे उपखनिज के तौल के लिए तौल कांटा तक स्थापित नहीं किया गया है वहीं जुर्माने की रशीद तक उपलब्ध नहीं है। आधी अधूरी तैयारी के साथ चैकिंग शुरु होने से लोगों ने तमाम सवाल खड़े कर दिए है। आरोप लगाया है की नियमों का पालन करने व राजस्व की चोरी रोकने को स्थापित किए गए चैक पोस्ट में ही नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। चैक पोस्ट पर तौल कांटा लगाने व जुर्माना राशि की सत्यापित रशीदे उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की बगैर तौल कांटे के जुर्माना लगाया गया तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इधर कैलाश रिवर बेड मिनिरल्स के चैक पोस्ट प्रभारी सौरभ ठाकुर के अनुसार तौल कांटा लगाने की तैयारी की जा रही है। जिस वाहन में रायल्टी से अधिक उपखनिज होने का अंदेशा है उन पर जुर्माना लगा जुर्माना राशि कंपनी के बार कोड पर स्कैन करवाई जा रही है।

error: Content is protected !!