🔳जीआइसी के विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली
🔳मतदान कर सहभागिता सुनिश्चित करने का किया आह्वान
🔳लोगों को दी कर्तव्यों व अधिकारों की जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
ब्लॉक मुख्यालय स्थित बाजार क्षेत्र में जीआइसी के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाल लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया। लोगों से समय पर मतदान केंद्र पर पहुंच मतदान करने का आह्वान किया।
सोमवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बेतालघाट के विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर व बैनर ले मुख्य बाजार क्षेत्र में जागरुकता रैली निकाली। लोगों को कर्तव्य व अधिकारों की जानकारी दी। कहा की मतदान हमारा अधिकार है। जितना अधिक मतदान होगा लोकतंत्र उतना अधिक मजबूत होगा। मतदाताओं को बगैर प्रभावित हुए निष्पक्ष मतदान की अपील की। युवा मतदाताओं से भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। विद्यालय से शुरु हुई रैली मुख्य बाजार होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंची जहां विद्यार्थियों ने गांवों में भी जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक करने का संकल्प लिया। इस दौरान संजय शर्मा, अल्ताब शाह, दिलिप फर्त्याल, मोहन लाल, कुसुम पाल आदि मौजूद रहे।




