🔳गांवों का ताबड़तोड़ दौरा कर मांगे प्रत्याशी के लिए वोट
🔳भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का किया आह्वान
🔳गांवों में विकास कार्य ठप होने का लगाया आरोप
🔳कांग्रेस प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जीताने की अपील
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। गांव गांव जाकर कार्यकर्ता सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में मतदान की अपील करने में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं ने एक दर्जन से भी अधिक गांवों में ताबड़तोड़ दौरे कर लोगों से भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। गांव गांव पहुंचकर लोगों को कांग्रेस से जुड़ सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में मतदान करने की अपील में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं ने एससी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या की अगुवाई में बेतालघाट ब्लॉक के घिरोली, हरचनोली, डण्डेसारी, आमकीसार, ऊंचाकोट, ओडाबास्कोट, भुमका, दाड़िमा, रिखोली, हरिनगर, दनखोरी आदि गांवों में पहुंचकर लोगों को कांग्रेस की रिति निति बताई। जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या ने कहा की लोग भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं। पिछले पांच से दस वर्षों में लोग सांसद का चेहरा तक देखने को तरस गए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी ने कहा की गांवों में विकास कार्य ठप हो चुके हैं। महज हवा हवाई दावे किए जा रहे है‌। साफ कहा की जनता इस बार करारा जवाब देगी। इस दौरान प्रमोद कुमार, हेम जोशी, जगत सिंह भंडारी, तरुण कोहली, आकाश चंद्र, नंद किशोर, सुरेश आर्या, चंपा बोहरा, ललिता, भागीरथी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!