🔳पहाड़ी से गिरे पत्थरों से दो वाहनों के शीशे चकनाचूर
🔳आग की लपटों से आवाजाही भी हुई प्रभावित
🔳 काफि देर तक थमी रही वाहनों की रफ्तार
🔳 जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हुए वाहन चालक व यात्री
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर पातली क्षेत्र में भीषण आग धधकने से हड़कंप मच गया। पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। कई वाहन बाल बाल बचें। स्टेट हाइवे तक भीषण आग की लपटें पहुंचने से आवाजाही भी प्रभावित रही। हवा के तेज झोंकों से आग और विकराल हो गई।
जंगलों में आग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार देर शाम रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर पातली क्षेत्र से सटी पहाड़ी भीषण आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग स्टेट हाइवे तक पहुंचने से हड़कंप मच गया। कई वाहन चालकों ने वाहन रोक लिए। जल्दी निकलने के फेर में दो वाहन चालकों ने खतरा उठा वाहन आगे बढ़ाया ही था की पहाड़ी से गिरे पत्थरों से वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए गनीमत रही की वाहन चालक बाल बाल बच गए और बड़ी घटना टल गई। आग की लपटों के तेज होने से काफि देर तक वाहनों के पहिए थमे रहे। पहाड़ी से लगातार पत्थरों के गिरने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। काफि देर बाद आग की लपट कम होने के बाद खतरे के बीच वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी।




