🔳यातायात नियमों के उल्लघंन पर रामगढ़ पुलिस ने कसा शिकंजा
🔳चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति, बाइक सीज
🔳यातायात नियमों के उल्लघंन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
🔳निष्पक्ष चुनाव को छोटे बड़े वाहनों की ली गई सघन तलाशी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
यातायात नियमों के पालन को पुलिस लगातार जागरुकता अभियान चला रही है बावजूद नियमों का उल्लघंन करने वाले बाज नहीं आ रहे। रामगढ़ पुलिस ने शराब के नशे में धुत होकर चार लोगों को बैठाकर बाइक दौड़ा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक भी सीज कर दी है। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रामगढ़ पुलिस की टीम ने यातायात नियमों का पालन व निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर रामगढ़ क्षेत्र में चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। कई छोटे बड़े वाहनों की सघन तलाशी ली गई। अभियान के दौरान बाइक यूपी 52 बीएच 3180 में शराब के नशे में धुत होकर चार लोगों को बैठाकर ला रहे व्यक्ति को रोका गया। पुलिस को देख बाइक सवार सभी लोग सकपका गए। पुलिस टीम ने बाइक दौड़ा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाइट सीज कर दी गई। बाइक चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण को भी आरटीओ हल्द्वानी को रिपोर्ट भेज दी गई है। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बाइक चालक व बाइक में बैठने वाले चारों लोगों को कड़ी फटकार लगाई। साफ कहा की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विशेष चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान दर्शन चौधरी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




