🔳सीएचसी परिसर के समीप निजी वाहनों के पार्क का होने से खड़ी हो रही समस्या
🔳मरीज को लेकर अस्पताल तक नही पहुंच पा रही एंबुलेंस
🔳निजी वाहनों को टैक्सी पार्किंग में पार्क किए जाने की उठी मांग
🔳व्यापारियों ने व्यवस्था में सुधार किए जाने पर दिया जोर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाहनों की पार्किंग बड़ी समस्या बन चुकी है। परिसर के नजदीक निजी वाहनों को पार्क किए जाने से मरीजों को अस्पताल लेकर पहुंचने वाले लोग परेशान है। मरीज को ला रहे वाहनों को जगह न मिलने से मरीज को हाइवे से ही पीठ पर लेकर अस्पताल पहुंचाना मजबूरी बन चुका है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से उपचार को अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को काफि दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है‌। हाइवे से अस्पताल को जाने वाला मार्ग काफि संकरा है। अस्पताल के समीप भी काफि निजी वाहनों के पार्क होने से एंबुलेंस व मरीजों को अस्पताल लेकर पहुंचने वाले वाहनों को अस्पताल परिसर तक पहुंचने में काफि समय बर्बाद हो जा रहा है ऐसे में मरीजों को अस्पताल लेकर पहुंचने वाले मरीजों को पीठ पर लादकर अस्पताल पहुंचाने को मजबूर हो चुके हैं। उपचार के बाद मरीजों को हायर सेंटर पहुंचाने के लिए जब वाहन अस्पताल तक पहुंच रहा है तो वापसी करनी भारी पड़ जा रही है। ऐसे में लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेता गजेंद्र सिंह नेगी ने निजी वाहनों को खैरना स्थित टैक्सी पार्किंग में पार्क किए जाने की मांग उठाई है ताकि व्यवस्था दुरुस्त हो सके। मरीजों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े। व्यापारी ललित दानी, ललित प्रसाद, विक्रम सिंह, दीवान सिंह, संजय सिंह बिष्ट ने भी व्यवस्था में सुधार को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!