🔳 सैमधार क्षेत्र में चैतवा कौतिक महोत्सव 2024 का रंगारंग आगाज
🔳 विभिन्न गांवों से पहुंची टीमों ने झोड़ा गायन से बांधा समां
🔳सांस्कृतिक मंच अल्मोड़ा के कलाकारों ने दी छलिया नृत्य की प्रस्तुति
🔳 हिमालया बाल विद्या निकेतन व कन्या जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों जमाया रंग
🔳तीन दिनी महोत्सव के पहले ही दिन विभिन्न गांवों से उमड़े लोग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर जैनोली, सैमधार क्षेत्र में चैतवा कौतिक महोत्सव 2024 का रंगारंग आगाज हो गया। आसपास के गांवों से हजारों लोगों ने महोत्सव में पहुंचकर कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। छलिया नृत्य, झोड़ा गायन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। आयोजन समिति से जुड़े सदस्य दिन भर व्यवस्था बनाने में जुड़े रहे। महोत्सव में पहुंचे लोगों ने मेला परिसर में लगी दुकानों से खूब खरीदारी की।

गुरुवार को चैतवा कौतिक महोत्सव 2024 का विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। धर्माचार्यों ने विधी विधान से पूजा अर्चना की। पंचायत प्रतिनिधियों व आयोजन समिति सदस्यों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक मंच अल्मोड़ा के कलाकारों ने छलिया नृत्य की प्रस्तुति के खूब वाहवाही लूटी। जैनोली, चमोली, उपराडी़, ज्योग्याडी, पिलखोली, सरोली, शिलंगी आदि गांवों की टीमों ने झोड़ा गायन से समा बांधा। खोल दे माता खोल भवानी ….. धार में किवाड़ा……..तथा मोहना तेरी बांसुरी बाजी….. । लिया पिछौडी़ मैं जानू मैता………अब लेगौ रंगीलौ चेता……कोरी काकड़ी बनायौ रैता………. अब लैगो रंगीलौ चेता समेत कई झोड़ा गायन ने खूब वाहवाही लूटी। हिमालया बाल विद्या निकेतन व कन्या जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैदी से डटी रही। गांवों से पहुंचे लोगों ने मेला परिसर में लगी दुकानों से खूब खरीदारी की।

error: Content is protected !!