🔳 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली भव्य कलश यात्रा
🔳 आसपास के क्षेत्रों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 विधी विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश
🔳 कथा व्यास ने किया श्रद्धालुओं से किया सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

हल्द्वानी के नवाबी रोड स्थित आंनदीपुरम कॉलोनी में शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ से माहौल भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में जगदंबा मंदिर से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
बुधवार को आंनदीपुरम कॉलोनी में धर्माचार्यों ने यजमान खीम सिंह चौहान व बीना चौहान से विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। महिलाओं ने जगदंबा मंदिर से कथा स्थल तक पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। बाबा भक्तों ने देवाधिदेव महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय कर दिया। कथा व्यास आचार्य श्रीश्री 108 रमेश दास ने देवाधिदेव महादेव की लीलाओं का वर्णन किया। कहा की सच्चे मन से कथा श्रवण से तमाम कष्टों का निवारण होता है। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!