🔳खुशालकोट मोटर मार्ग पर किए जा रहे कार्यों पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
🔳बगैर बरसाती नाली निर्माण के डामरीकरण पर जताई नाराजगी
🔳डामरीकरण की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल
🔳गुणवत्ता युक्त व मानक अनुसार कार्यों पर दिया जोर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
समीपवर्ती खुशालकोट गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग लाखों रुपये की सरकारी धनराशि से किए जा रहे डामरीकरण व निर्माण कार्यों में गांव के बाशिंदों ने सवाल खड़े कर दिए है। आरोप लगाया है गुणवत्ता विहीन कार्य कर सरकारी बजट की बर्बादी की जा रही है जबकि सरकार ने सड़क पर सुगम यातायात के लिए बजट उपलब्ध कराया है। ग्रामीणों ने कार्यों की जांच की मांग भी उठाई है।
खैरना – रानीखेत स्टेट हाइवे से खुशहालकोट गांव को जोड़ने के लिए वर्षो पूर्व बने मोटर मार्ग के जगह जगह बदहाल होने पर राज्य सरकार ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण व मरम्मत तथा सुरक्षात्मक कार्यो के लिए लाखों रुपये का बजट अवमुक्त किया है। बजट मिलने पर गांव के लोगों को उम्मीद जगी की बदहाली का दंश झेल रहे मोटर मार्ग की हालत में सुधार आएगा पर ग्रामीणों की उम्मीद धराशाही होने लगी है। गांव के बाशिंदों ने लाखों रुपये के बजट से किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान न रखे जाने का आरोप लगा दिया है। स्थानीय कुंवर सिंह नेगी के अनुसार मोटर मार्ग पर गुणवत्ताविहीन डामरीकरण कर दिया गया है। बगैर नाली निर्माण के डामरीकरण किया जाना भी समझ से परे है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जल्द नाली निर्माण के साथ ही गुणवत्तायुक्त डामरीकरण करवाए जाने की मांग उठाई है। स्थानीय मदन सिंह,पूरन सिंह, हरी सिंह, खुशाल सिंह आदि ग्रामीणों ने भी मोटर मार्ग पर गुणवत्तायुक्त कार्य करवाए जाने पर जोर दिया है।




