🔳हलक तर करने को दूरदराज रुख करना बनी मजबूरी
🔳कई बार विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी जानकारी पर न ही ली जा रही सुध
🔳व्यवस्था के खिलाफ खिलाड़ियों में गहरी नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में खेलने पहुंचने वाले खिलाड़ियों को बूंद बूंद पानी के लिए भी मोहताज होना पड़ रहा है। स्टेडियम में पिछले कई सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है जिस कारण खिलाड़ी हलक तर करने को दूर दराज रुख करने को मजबूर हो चुके हैं। रोजाना मिनी स्टेडियम पहुंचने वाले क्षेत्र के युवाओं ने विभागीय अधिकारियों की अनदेखी पर गहरी नाराजगी जताई है।
गांवों के बाशिंदे तो बूंद बूंद पानी के लिए तरस ही रहे हैं अब बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में भी पानी का अकाल पड़ चुका है। क्षेत्र के युवा रोजाना फुटबॉल, वालीबाल, क्रिकेट आदि खेलने के लिए मिनी स्टेडियम पहुंचते हैं पर पानी की बूंद तक नसीब न होने से युवाओं को दूर दराज रुख करना पड़ता है। युवाओं का आरोप है की कई बार मिनी स्टेडियम में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी उपेक्षा पर आमादा है। सचिन, सूरज, कृष, अमन, करन, भुवन, कुबेर, हर्षित आदि ने मिनी स्टेडियम में पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।




