🔳बाइक में आग लगने के बाद चालक मय वाहन हुआ फरार
🔳दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रुप से घायल
🔳क्वारब पुलिस ने किया रोकने का प्रयास तो तोड़ डाला पुलिस का बैरियर
🔳हाइवे पर हुई घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप, कई लोग बाल बाल बचे
🔳पुलिस खंगालेगी सीसीटीवी फुटेज, चालक को गिरफ्तार कर होगी कार्रवाई
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

0676अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो वाहन चालक बाइक को घसीटता हुआ पांच सौ मीटर दूर तक ले गया। हाइवे पर बाइक के रगड़ने से बाइक में आग लग गई। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी पहुंचाया जहां उसका उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो वाहन की चपेट में कई अन्य लोग भी बाल बाल बचे।
सोमवार को अल्मोड़ा निवासी विजय कुमार साह हल्द्वानी से अपनी बाइक यूके 04 एस 0676 से अल्मोड़ा की ओर रवाना हुए। विजय हाइवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में पहुंचकर हाइवे किनारे बाइक खड़ी कर सुस्ताने लगे। कुछ देर आराम करने के बाद विजय जैसे बाइक में बैठकर आगे की ओर रवाना होने लगे की तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विजय व बाइक बोलेरो के संग घसीटते चले गए। कुछ आगे विजय तो झटक गया पर बाइक बोलेरो वाहन के साथ करीब पांच सौ मीटर दूर तक रगड़ते चली गई। दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गंगरकोट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप बाइक में आग लग गई। बाइक को जलता देख बोलेरो वाहन चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल विजय को निजी वाहन से सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। घटना की सूचना पर हरकत में आई चौकी पुलिस क्वारब ने भी वाहन को रोकने का प्रयास किया पर वाहन चालक बैरियर में टक्कर मारकर फरार हो गया। चौकी प्रभारी क्वारी गोविंदी टम्टा के अनुसार काकड़ीघाट से क्वारब तक सीसीटीवी फुटेज खंगाल वाहन का पता लगाया जाएगा। चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!