🔳चिकित्सकों ने स्वांस के मरीजों से की विशेष सावधानी बरतने की अपील
🔳जंगलों में धधक रही आग से कोसी घाटी में दिन भर धुंध
🔳चारों ओर जंगल से उठ रहा धुएं का गुबार
🔳धुआं बनता जा रहा मानव जीवन के लिए परेशानी का सबब
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कोसी घाटी के जंगलों में लगी आग से जहां जंगलों को बड़ा नुक़सान हो रहा है वहीं लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक बनती जा रही है। जंगलों से उठ रहे धुएं से कोसी घाटी में धुंध छाई है वहीं अस्पतालों में भी स्वांस के मरीजों में भी बढ़ोतरी होने लगी है। चिकित्सकों ने स्वांस के मरीजों से इन दिनों विशेष सावधानी बरतने का आह्वान किया है।
कोसी घाटी के जंगल पिछले एक महीने से धधकते जा रहे हैं। लाखों रुपये की बेसकिमत वन संपदा जलकर राख हो चुकी है। वहीं आबादी तक आग की लपटें पहुंचने से अनहोनी का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है वहीं अब जंगलों से उठ रहा धुएं का गुबार मानव स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। वायुमंडल में धुएं के फैसले से स्वांस की बिमारी से ग्रसित मरीजों की परेशानी भी बढ़ते ही जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी व सुयालबाड़ी में भी स्वांस के मरीज उपचार को पहुंच रहे है। अस्पतालों में समुचित उपचार उपलब्ध है। सीएचसी गरमपानी में तैनात फिजिशियन डा. गौरव सिंह कैड़ा तथा सुयालबाड़ी के चिकित्सा प्रभारी डा. सत्यवीर सिंह के अनुसार धुएं से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ना लाजिमी है। स्वांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इधर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी, खैरना, रातीघाट, लोहाली समेत आसपास के क्षेत्रों में जंगलों में आग धधकने से सुबह से ही धुंध छाई रही।




