🔳हाइवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने व जाम से निजात को लिया गया फैसला
🔳शाम को गंतव्य की ओर रवाना किए गए बड़े वाहन
🔳खैरना से भवाली तक लगातार जाम की समस्या से निपटने को पुलिस ने उठाया कदम
🔳कारगर रही रणनीति, काफि हद तक सुगम हुआ यातायात
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या व हाइवे पर यातायात का दबाव बढ़ने से रविवार को क्वारब क्षेत्र से रुट डायवर्ट किया गया जबकि खैरना क्षेत्र में बड़े वाहनों को रोक दिया गया। यातायात सामान्य होने के बाद ट्रकों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को पुलिस ने कमर कस ली है। कैंची धाम में लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या व यातायात का दबाव बढ़ने से खैरना व भवाली के बीच कई बार जाम लग जा रहा है। छोटे बड़े वाहनों के जाम में फंसने से आवाजाही करने वाले लोग परेशान है। कई बार मरीजों को हायर सेंटर हल्द्वानी ले जाने वाले एंबुलेंस वाहन भी जाम में फंस जा रहे हैं जिससे मरीजों की जिंदगी पर भी खतरा बढ़ जा रहा है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को रविवार को पुलिस ने पहाड़ से हल्द्वानी की ओर जा रहे वाहनों का रुट क्वारब क्षेत्र से डायवर्ट कर दिया। अल्मोड़ा व नैनीताल की सीमा पर खैरना क्षेत्र में भी बड़े वाहनों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। हाइवे पर हालात सामान्य होने के बाद बड़े वाहनों को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका। पुलिस की रणनीति से हाइवे पर दिन भर काफि हद तक यातायात व्यवस्था सुगम हो सकी।

error: Content is protected !!