🔳स्वास्थ्य विभाग ने जीआइसी भुजान में लगाया जागरुकता शिविर
🔳नवीं से बारहवीं कक्षा तक की छात्राओं को मासिक धर्म पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳94 छात्राओं को निःशुल्क बांटे गए सैनिटरी नैपकिन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
समीपवर्ती अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में लगे विशेष शिविर में छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। सीएचओ रितिका लोहनी ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां व साफ सफाई के विषय पर जागरुक किया। 94 छात्राओं को निशुल्क सैनेटरी नैपकिन भी वितरित किए गए।
शनिवार को जीआइसी भुजान में स्वास्थ्य उपकेंद्र पातली के स्वास्थ्य कर्मियों ने नवीं से बारहवीं कक्षा तक की 94 छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। सीएचओ रितिका लोहनी ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, युवावस्था में शरीर में होने वाले बदलाव समेत कई बिंदुओं पर जागरुक किया गया। रितिका ने कहा की साफ सफाई से तमाम बिमारियों से बचा जा सकता है। मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई का ध्यान रखना आवश्यक है। चिकित्सीय प्रणाली पर चर्चा कर छात्राओं से विस्तार साझा किए गए। सीएचओ ने कहा की कभी भी स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होने पर समीपवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में जाकर स्वास्थ्य कर्मियों से विचार विमर्श जरुर करना चाहिए। बगैर जांच व अनजाने में ली गई दवाइयां भविष्य में स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। बाद में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। आशा कार्यकर्ता गीता देवी ने सभी छात्राओं को सैनेटरी नैपकिन वितरित किए। विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।




