🔳वन विभाग के अफसरों की नहीं टूट रही कुंभकरणीय नींद
🔳लगातार वन संपदा को नुकसान होने के साथ ही वन्य जीवों पर भी मंडराया खतरा
🔳हाइवे से सटे जंगलों में धधकी आग से गीरने लगे पत्थर
🔳पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने लापरवाही पर उठाई कार्रवाई की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी घाटी क्षेत्र में आग का तांडव तेज हो गया है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे लोहाली, मझेडा, नौडा़,ब्यासी तथा रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर कनवाड़ी की पहाड़ी पर भीषण आग धधक उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने जंगल के बड़े हिस्से को जलाकर राख कर दिया। एक के बाद एक जंगल आग से खाक होने के बावजूद वन विभाग तक आग की तपिश नहीं पहुंच रही। वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।
लगातार धधक रहे जंगल शनिवार को भीषण आग की चपेट में आ गए। गरमपानी खैरना से लगे मझेडा़ व नौडा़ गांव का जंगल वनाग्नि से जलकर राख हो गया। समीपवर्ती लोहाली का जंगल भी बीते कुछ दिन ने सुलगने के बाद आग की विकराल लपटों से घिर गया। रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर भुजान के नजदीक कनवाडी़ की पहाड़ में आग लगने से स्टेट हाइवे पर पत्थर गिरने लगे। कई यात्री वाहन पत्थरों की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। कुछ देर आवाजाही भी प्रभावित हो गई। एक के बाद एक जंगलों के आग से स्वाहा होने के बावजूद वन विभाग के जिम्मेदार अफसरों के नींद से न जागने व जंगलों को आग से बचाने को ठोस उपाय न किए जाने से लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गजेन्द्र सिंह नेगी, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, पंकज नेगी, बिशन जंतवाल, गोविन्द सिंह नेगी आदि ने वन विभाग के रवैए पर नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की जंगलों को बचाने के दावे तो खूब किए गए पर धरातल पर हकीकत कुछ और ही बंया कर रही है।

error: Content is protected !!