🔳 स्टेट हाइवे पर बिलाऊ क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर किया गंदगी का निस्तारण
🔳 गंदगी निस्तारण से क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
🔳 तीखी नजर समाचार पोर्टल ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर चौगांव फल्दाकोट जैनोली (सैमधार) चैतव कौतिक समिति ने बिलाऊ क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर सरकारी तंत्र को आइना दिखा दिया। लंबे समय से बिलाऊ क्षेत्र स्टेट हाइवे पर गंदगी बजबजा रही थी। सुनवाई न होने पर आखिरकार चैतव कौतिक समिति ने विशेष अभियान चलाकर गंदगी का निस्तारण किया। समिति के कार्य से क्षेत्र के बाशिंदों को राहत मिली है।
स्वच्छ भारत अभियान के दावे धरातल में खोखले साबित हो रहे हैं। जहां एक ओर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सफाई व्यवस्था चरमरा गई है वहीं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर भी समय पर कूड़ा निस्तारण न होने से जगह जगह कूड़े के ढेर लग चुके हैं। जैनोली के बिलाऊ क्षेत्र में हालात विकट है। स्टेट हाइवे किनारे से कूड़ा रेस्टोरेंट न होने से लोगों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेर से बीमारियों का खतरा भी पैदा हो गया है। बीते दिनों तीखी नजर समाचार पोर्टल ने मामला प्रमुखता से उठा लोगों को हो रही समस्या का ध्यान खिंचा। हरकत में आई चौगांव फल्दाकोट जैनोली (सैमधार) चैतव कौतिक समिति ने विशेष सफाई अभियान चलाकर गंदगी का निस्तारण कर दिया। गंदगी निस्तारण होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।




