🔳रातीघाट में पथ सभा के तहत हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
🔳सांसद प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जीताकर लोकसभा भेजने की रणनीति पर मंथन
🔳कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों को बताया विकास विरोधी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भाजपा की पथ सभा के तहत अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर रातीघाट क्षेत्र में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य वक्ता जिला कार्यकारणी सदस्य शिवांशु जोशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सांसद प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जीताकर दोबारा लोकसभा भेजने का आह्वान किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मे समृद्धि का सूर्योदय हुआ है।
शुक्रवार को रातीघाट क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। पथ सभा के तहत हुए कार्यक्रम में सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट को रिकार्ड मतों से जीताने की रणनीति तैयार की गई। मुख्य वक्ता शिवांशु जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र ने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है रेहड़ी, पटरी वालों को बिना किसी गारंटी के 11 हज़ार करोड़ का ऋण देने के साथ ही 10 करोड़ मुफ्त उज्वला गैस कनेक्शन देकर माताओं बहनो को धुंए की जिंदगी से मुक्ति दिलाई। हर घर जल योजना से 14 करोड़ लोगों के घर तक पानी पहुंचाया है। कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत का सपना हर भारतवासी का सपना बन गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रतिबद्धता व पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे है केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किये है कहा की इस बार उम्मीदवार सिर्फ कमल का फूल है जो विकसित भारत के स्वप्न को साकार कर रहा है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ भारत व महिला, सनातन विरोधी राजनीति करता आ रहा है और जनता चुनाव में इसका जवाब देने जा रही है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट, महामंत्री भगवत सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह बिष्ट, नीरज बिष्ट , देवेंद्र भंडारी, चंदन सिंह मेहरा, विजय रौतेला, विनोद पांडेय, मनदीप बिष्ट, जीवन सिंह नेगी, हरीश चंद्र आर्या, मोहन चंद्र मेलकानी, राकेश रावत, बसंत जोशी, कबीर साह आदि मौजूद रहे।




