🔳आठ छोटे बड़े वाहन चालकों के चालान कर वसूला गया जुर्माना
🔳शांति भंग में भी चार लोगों पर हुई कार्रवाई
🔳निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर वाहनों की ली गई सघन तलाशी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चौकी पुलिस खैरना ने शिंकजा कस दिया है। खैरना के समीप विशेष चेकिंग अभियान चला कर आठ छोटे-बड़े वाहन चालकों का चालान कर चार हजार रुपये जुर्माना वसूला जबकि शांति भंग करने पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शुक्रवार को खैरना पुलिस की टीम ने हाइवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बगैर कागजात, देर रफ्तार, ओवरलोड वाहन दौड़ा रहे करीब आठ छोटे-बड़े वाहन चालकों के चालान कर चार हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वाहन चालकों को यातायात के नियम भी समझाए गए। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पहाड़ जाने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग की गई। शांति भंग में चार लोगों पर शिकंजा एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी, जगदीश धामी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!