🔳वन संपदा के साथ ही मवेशियों की चारा पत्ती जलकर हुई खाक
🔳आग के तिपोला के कोटीगाढ़ क्षेत्र की ओर बढ़ने से दहशत
🔳जंगल के बड़े हिस्से में फैली आग की लपटें
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
समीपवर्ती टूनाकोट से सटा गनाई का जंगल में आग धधकने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें तिपोला क्षेत्र की ओर बढ़ने से ग्रामीण दहशत में हैं। गनाई के जंगल में उठी रही आग की लपटों के विकराल रुप लेने से वन संपदा भी जलकर राख हो गई।
समीपवर्ती टूनाकोट गांव के पशुपालक समीपवर्ती गनाई के जंगल से मवेशियों के लिए चारा पत्ती लाते हैं। गुरुवार शाम के वक्त एकाएक गनाई का जंगल वनाग्नि की चपेट में आ गया। दिन ढलने के साथ चली तेज हवा से आग और भड़क गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल होती चली गई। कुछ ही देर में पूरा जंगल आग की चपेट में आ गया। वन संपदा के साथ ही चारा पत्ती भी राख हो गई। गनाई के जंगल से उठी आग का रुख धीरे धीरे तिपोला क्षेत्र की ओर होने से खतरा कई गुना बढ़ गया है। एक के बाद एक जंगल जंगलों के आग की चपेट में आने से गांवों में तपिश भी बढ़ गई है। स्थानीय सुनील सिंह मेहरा ने जंगलों को आग से बचाने को ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। अंदेशा जताया है की जंगलों के धधकने से कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है।




