🔳सड़क निर्माण के मुद्दे पर आक्रोशित हैं गांव के बाशिंदे
🔳संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मतदान को बताया जरुरी
🔳चुनाव के बाद सड़क के मुद्दे पर कार्रवाई तेज करने का दिलाया भरोसा
🔳ग्रामीणों ने मतदान कै भरी हामी पर नोटा का बटन दबाने का लिया निर्णय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे सुनियाकोट गांव के बाशिंदों के चुनाव बहिष्कार के ऐलान के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर चुनाव में भागीदारी करने के लिए समझाया। भरोसा दिलाया की चुनाव के बाद ग्रामीणों के सड़क के मुद्दे पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने मतदान कि भरोसा दिलाया पर नोटा अपनाने की बात कही।
हाइवे से सटे सुनियाकोट गांव के बाशिंदे आज तक गांव के सड़क सुविधा से न जुड़ने पर लामबंद है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद गांव तक सड़क मार्ग न बन पाने से ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर है। बीते दिनों ग्रामीणों ने बैठक कर राजस्व उपनिरीक्षक के माध्यम से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भेज चुनाव बहिष्कार का ऐलान तक कर दिया है। ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार का निर्णय लेने पर प्रशासन सख्ते में आ गया है। मंगलवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल मय टीम ग्रामीणों से वार्ता को गांव पहुंची। गांव में स्थित विद्यालय परिसर में बैठक कर ग्रामीणों को मतदान करने को समझाया। कहा की मत अपना अधिकार है। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरुरी है। भरोसा दिलाया की चुनाव के बाद सड़क के मुद्दे पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर ग्रामीणों ने मतदान में भाग लेने का भरोसा दिलाया साथ ही कहा की मतदान जरुर करेंगे पर नोटा का इस्तेमाल कर विरोध दर्ज करेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान नीमा देवी, हेमा देवी, राम सिंह, कमला देवी, ममता देवी, खीमा, कुंती, शांति, ललिता, दीपक, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।




