🔳सुरक्षित यातायात को बनाए जा रहे पैराफिटो में ताक पर रखी जा रही गुणवत्ता
🔳मानक से अधिक पत्थर भर पैराफिट किए जा रहे तैयार
🔳पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने बजट ठिकाने लगाने का लगाया आरोप
🔳विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))))

दुर्घटनाओं के लिहाज से अतिसंवेदनशील खैरना – रानीखेत स्टेट हाइवे पर सुरक्षात्मक कार्यो के नाम जनहित से खुलेआम खिलवाड़ किए जाने से पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। स्टेट हाइवे पर बनाए जा रहे पैराफिटो में पत्थर भरे जाने से गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की निर्माण कार्यों के नाम पर गुणवत्ताविहीन कार्य कर सरकारी बजट की बर्बादी की जा रही है। विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से तमाम क्षेत्रों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण खैरना – रानीखेत स्टेट हाइवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिनों में ही दो अलग अलग दुर्घटनाओं में दो लोग जान गंवा चुके हैं। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों के सुरक्षा कार्य किए जाने की मांग जोर शोर से उठाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने खैरना से भुजान के बीच लाखों रुपये की लागत से सुरक्षात्मक कार्य शुरु करवाए वहीं सड़क को गुड्डे मुक्त करने को एक बार फिर पेंचवर्क कार्य भी करवाया।सुरक्षित यातायात के लिए बनाए जा रहे पैराफिटो पर व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने सवाल खड़े कर दिए है। आरोप लगाया है की हाइवे से सटी पहाड़ी से ही पत्थर निकाल पैराफिटो में भर दिए जा रहे हैं। गुणवत्ताविहीन पैराफिट निर्माण कर जन हित से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। मानक से अधिक पत्थर भर पैराफिट निर्माण किए जाने से सरकारी बजट को भी ठिकाने लगाया जा रहा है। ग्राम प्रधान शेखर दानी, विरेन्द्र सिंह, कुबेर सिंह, गोविन्द, फिरोज अहमद आदि ने लाखों रुपये की लागत से बनाए जा रहे पैराफिटो की जांच की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि सुरक्षात्मक कार्यो से जनहित से खिलवाड़ किया गया तो जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा जाएगा। साफ कहा की जनहित से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!