🔳एक ने पास की जेएनवी परीक्षा तो दूसरे का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन
🔳मेधावियों की सफलता पर गांव में खुशी की लहर
🔳विद्यालय प्रबंधन व क्षेत्रवासियों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैंची के दो मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया हैं। एक छात्र ने जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास की है जिसकी दूसरे छात्र का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। मेधावियों की सफलता पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है।
कैंची क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्राइवेट विद्यालय को कड़ी टक्कर दे रहा है। विद्यालय में पांचवी कक्षा में अध्ययनरत मंयक चंद्र ने जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा शानदार अंकों के साथ पास कर ली है जबकि धवल चंद्र ने इंस्पायर अवार्ड के लिए जगह बना ली है। धवल को प्रमाण पत्र के साथ ही दस हजार रुपये की नगद धनराशि भी दी गई है। मंयक व धवल ने कड़ी मेहनत कर सफलता का परचम लहराया है। दोनों मेधावियों के शानदार प्रदर्शन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया, शीलू रानी, निशा तिवारी, गायत्री पाठक, महजबीन, जीवन चंद्र, सूरज कुमार, ललिता देवी, तुलसी देवी आदि ने नौनिहालों की सफलता पर खुशी व्यक्त की है।

error: Content is protected !!