🔳पूर्व सैनिक ने डीएम को ज्ञापन सौंप लगाई कार्रवाई की गुहार
🔳 दस्तावेजों से अनुसूचित जाति के परिवारों के नाम हटाने की दी जानकारी
🔳एससी परिवार के सदस्यों का उत्पीड़न का भी लगाया आरोप
🔳पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला निगलाट गांव के पूर्व सैनिक व उनके भाई ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप भूमाफियाओं पर गांव के सम्पूर्ण खाते की जमीन पर अभिलेखों से छेड़छाड़ कर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र के माध्यम से बताया है की अधिकारियों व भूमाफियाओं की सांठगांठ से फर्जी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
गांवों में भूमाफियाओं के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे। नाप की आड़ में बैनाप जमीनों पर कब्जा करने का खेल भी जोरों पर है। अब मल्ला निगलाट गांव के पूर्व सैनिक पूरन राम व उनके भाई विजय ने गांव की संयुक्त खाते की जमीन पर बड़े षड़यंत्र के तहत अनुसूचित जाति के परिवारों के सदस्यों के नाम हटाकर सामान्य जाति के लोगों के नाम दर्ज किए जाने का मामला उठा कार्रवाई की मांग उठाई है। जिलाधिकारी वंदना सिंह को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया है की अधिकारियों व भूमाफियाओं की मिलीभगत से अनुसूचित जाति के परिवारों के हितों से खिलवाड़ किया गया है। संयुक्त खाते की जमीन से उनके पिता व परिवार के सदस्यों के नाम हटाकर सामान्य जाति के लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए हैं। आरोप लगाया की जब वह बीते दिनों मामले के विषय में जानकारी जुटाने तहसीलदार कोश्या कुटोली एके सिंह के पास पहुंचे तो तहसीलदार ने उनके साध अभद्रता कर डाली। होमगार्ड को निर्देश दे उसे धक्के देकर बाहर निकाल दिया। सवाल उठाया की क्या देश सेवा करने वाले पूर्व सैनिक के साथ ऐसा व्यवहार उचित है। पूर्व फौजी पूरन राम व विजय कुमार ने जिलाधिकारी से मामले में न्यायोचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। इधर तहसीलदार एके सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। कहा की मामले में कार्रवाई गतिमान है।




