🔳भीमताल स्थित कार्यालय में रेंग रही फाइलें
🔳ब्लॉक मुख्यालय से आवश्यक कार्रवाई पूरी कर भेजी जा चुकी भीमताल
🔳जल्द पेंशन उपलब्ध कराए जाने की उठी मांग
🔳जिला समाज कल्याण अधिकारी ने किया जल्द निस्तारण का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के बुजुर्गो को पेंशन के लिए इंतजार के लिए इंतजार करना मजबूरी बन चुका है। ब्लॉक मुख्यालय से सभी आवश्यक दस्तावेजों को पूरा करने के बावजूद बुजुर्गो की फाइल भीमताल स्थित समाज कल्याण के दफ्तर में रेंग रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के अनुसार मार्च क्लोजिंग के चलते फाइलें रुकी है जल्द ही निस्तारण कर बुजुर्गो को पेंशन उपलब्ध कराई जाएगी।
दरअसल बुजुर्गो को जीवन व्यापन के लिए वृद्धावस्था पेंशन का प्रावधान है। पेंशन की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग के पास है। बेतालघाट ब्लॉक व रामगढ़ ब्लॉक के बुजुर्ग पेंशन के लिए आवेदन तो कर रहे हैं पर पेंशन स्वीकृत न होने से बुजुर्ग मायूस हो चुके हैं। घिरोली गांव के नवीन चंद्र आर्या के अनुसार बुजुर्गो के ब्लॉक मुख्यालय से सभी आवश्यक शर्त पूरी करने व कागजात दुरुस्त करने के बाद भीमताल स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय भिजवाई जा चुकी है बावजूद बुजुर्ग पेंशन के लिए इंतजार की घड़ियां गिन रहा रहे। नवीन चंद्र ने आरोप लगाया है की कई बार भीमताल स्थित कार्यालय में अधिकारियों से संपर्क भी साधा गया पर हर बार एक दो दिन का हवाला दे टाल दिया जा रहा है। दोनों ब्लॉकों के लगभग तीस से अधिक आवेदन अब भी लंबित है। नवीन ने जल्द निस्तारण किए जाने की मांग उठाई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के अनुसार मार्च के चलते फाइलें रुकी है जल्द निस्तारण कर बुजुर्गो को पेंशन उपलब्ध कराई जाएगी।




