🔳जीआइसी रातीघाट व ढोकाने में हुए कार्यक्रम
🔳एनसीसी व एनएसएस इकाई से जुड़ने का किया गया आह्वान
🔳रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने बांधा समां
🔳कड़ी मेहनत के दम पर तय लक्ष्य हासिल करने पर दिया गया जोर

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे जीआइसी रातीघाट व ढोकाने में हुए कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जीआइसी ढोकाने में ने सत्र से शुरु हो रही एनसीसी ईकाई के विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य बीके सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली नियती सुयाल, तनूजा नेगी, नेहा, गंगा, हिमांशु दानी, रक्षित जोशी, दिनेश कुमार को सम्मानित किया। विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत के दम पर लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। एसएमसी अध्यक्ष तरुण कांडपाल व पीटीए अध्यक्ष मोहन सिंह छिमवाल ने विद्यालय हित में किए जा रहे कार्यों पर विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। विद्यार्थियों से एनसीसी ईकाई से जुड़ने की अपील भी की। कार्यक्रम का संचालन डा.मनोज गैड़ा ने किया। इधर जीआइसी रातीघाट में भी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने पर रितु बृजवासी, मीनाक्षी पांडे, अनिमेष खाती को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। गुरुजनों ने सर्वांगीण विकास को एनएसस ईकाई से जुड़ने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। विद्यार्थियों ने कुमाऊनी, गढ़वाली, पंजाबी आदि लोक नृत्य की प्रस्तुति दे समा बांधा।

error: Content is protected !!