🔳व्यापारियों ने उठाई कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग
🔳दुकान से गायब स्पेयर पार्ट्स खैरना चौराहे के नजदीक से हुए हैं बरामद
🔳कबाड़ की आड़ में गलत कार्यो से क्षेत्रवासियों में नाराजगी
🔳शांत बाजार का माहौल अशांत होने पर जताया रोष

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी क्षेत्र में स्थित ऑटोमोबाइल की दुकान से 80 हजार रुपये कीमत के स्पेयर पार्ट्स गायब होने व खैरना क्षेत्र में कबाड़ का कार्य करने वाले के पास कुछ पार्ट्स बराबर होने का मामला तूल पकड़ गया है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार यदि सख्ती से जांच की जाए तो कई अन्य मामलो का खुलासा हो सकता है। व्यापारियों ने मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठा दी है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार जांच में तेजी लाई जाएगी।
गरमपानी क्षेत्र में आटोमोबाइल की दुकान संचालित करने वाले नरेंद्र मेहरा के प्रतिष्ठान से बीते कुछ दिन पहले मोटर पार्ट्स गायब हो गए। करीब 80 हजार रुपये लागत के पार्ट्स गायब होने से हड़कंप मच गया। सख्ते में आए व्यापारी ने अपने स्तर से खोजबीन शुरु की तो लगभग बीस हजार रुपये के कुछ पार्ट्स खैरना चौराहे के समीप कबाड़ का कार्य करने वाले के पास बरामद हो गए। व्यापारी नरेंद्र ने खैरना पुलिस को भी सूचना दी है। मामले का खुलासा होने से बाजार के व्यापारी भी हैरत में हैं। कबाड़ का कार्य करने वाले से पार्ट्स मिलने से स्थानीय व्यापारियों का पारा भी चढ़ गया है। व्यापारियों के अनुसार चौकी के ठिक नीचे से कबाड़ के कार्य की आड़ में गलत कार्य होने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो रहे। मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। कहा है की शांत समझे जाने वाले बाजार क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियां होने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा। व्यापारी नेता गजेंद्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गोविन्द सिंह, मनीष तिवारी, महेंद्र सिंह, संजय सिंह, दीवान सिंह आदि मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार जांच में तेजी लाई जाएगी।

error: Content is protected !!