🔳ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना में लापरवाही का लगाया आरोप
🔳हेड में मानक के उलट पाइप बिछाने पर जताई नाराजगी
🔳सेठी बेलगांव के बाशिंदों का चढ़ा पारा
🔳उपेक्षा बर्दाश्त न किए जाने की दी चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सेठी बेलगांव के बाशिंदों ने जल जीवन मिशन योजना में अनियमितता का आरोप लगा गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की योजना में लापरवाही बरतने से लाभ नहीं मिल रहा। कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही। अनदेखी से गांव के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
सेठी बेलगांव व सेठी भंडार गांव में पानी का सूखा खत्म करने को केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल योजना का कार्य शुरु किया गया। बीते रोज ग्रामीण योजना के हेड में जा पहुंचे। आरोप लगाया की योजना निर्माण में लापरवाही बरती गई है। हेड में मानक के उलट पाइप लाइन बिछाई गई है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से मनमाने ढंग से कार्य किया गया है‌। जिसका खामियाजा गांव के बाशिंदों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय राजेंद्र सिंह के अनुसार सेठी बेलगांव के बाशिंदे बूंद बूंद पानी को तरस गए हैं। सरकार के लाखों रुपये की योजना में मुनाफे के फेर में अनियमितता बरती गई है। सरकारी बजट खर्च होने के बावजूद गांव के बाशिंदे बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। आरोप लगाया की मिलीभगत से महत्वपूर्ण योजना में अनियमितता बरती गई है। स्थानीय मोहन सिंह, राजन सिंह, इंद्र लाल, महेश चंद्र, महेंद्र लाल आदि ने मामले में नाराजगी जता जांच की मांग उठाई है। साफ कहा की गांव के बाशिंदों की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!