🔳उपभोक्ता दो किमी सिर पर सिलेंडर ढोने को थे मजबूर
🔳भवाली स्थित गैस गोदाम से होती है आपूर्ति
🔳 तीखी नजर समाचार पोर्टल ने उठाया मुद्दा तो हरकत में आए अधिकारी
🔳तीस से ज्यादा उपभोक्ताओं को परेशानी से मिलेगी निजात
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर काशी पोखरा गांव में अब रसोई गैस वाहन गांव तक पहुंचेगा। गैस वाहन के गांव तक न पहुंचने से उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। करीब दो किमी की पैदल दूरी तय करने के बाद ग्रामीणों को सिलेंडर उपलब्ध हो पाता। तीखी नजर समाचार पोर्टल के जनहित का मुद्दा जोर-शोर से उठाने के बाद अब गैस गोदाम भवाली के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। प्रभारी दीपा पाटनी के अनुसार वाहन से गांव तक सिलेंडर भेजे जाएंगे।
भवाली स्थित गैस गोदाम से पहुंचने वाले गैस वाहन से जीआइसी ताड़ीखेत के समीप रसोई गैस का वितरण किया जाता है। काशी पोखरा गांव से जीआइसी तक की दूरी करीब दो किमी है। ऐसे में गांव के करीब तीस उपभोक्ताओं को सिर पर सिलेंडर रख गैस वाहन तक पहुंचाना पड़ता है फिर दोबारा सिलेंडर गांव लाया जाता है। गांव तक सड़क निर्माण होने के बावजूद वाहन गांव तक न पहुंच पाने का मुद्दा तीखी नजर समाचार पोर्टल ने मामला जोर शोर से उठाया। स्थानीय ललित प्रसाद ने शिकायत मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर भी दर्ज कराई। आरोप लगाया की कई बार मांग उठाए जाने के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। लगातार गांव के लोगों की अनदेखी की जा रही है। मामले के तूल पकड़ने पर अब गैस विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने गैस वाहन को काशी पोखरा गांव तक भेज सिलेंडर वितरित करने का निर्णय लिया है। प्रबंधक दीपा पाटनी के अनुसार गांव को जाने वाले सड़क मार्ग तक वाहन भेज उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।




