🔳आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में हुआ विदाई समारोह
🔳रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
🔳आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विद्यालय की यादों को किया साझा
🔳विद्यालय प्रबंधन ने मेधावियों को किया सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी स्थित आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में हुए कार्यक्रम में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मेधावियों को सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विदाई समारोह में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय की यादों को साझा किया। विद्यालय प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी गई। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत कर तय किए गए लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे समा बांधा। लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी उपप्रधानाचार्य संतोष कुमार, प्रीति मंगच्वाड़ी, नीलम जोशी, हेमा बिष्ट, सपना, निशा मंगच्वाड़ी , सरिता तिवारी, सरिता मेहरा, गीता बिष्ट, मनीषा, पूजा पिनारी आदि मौजूद रहे।




