🔳बागानों में सिंचाई व्यवस्था का किया गहनता से निरीक्षण
🔳कर्मचारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
🔳चाय विशेषज्ञ ने भी दी कई अहम जानकारियां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के गांवों में स्थित चाय बागानों का चाय विकास बोर्ड के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। बागानों में सिंचाई सुविधा का जायजा लिया। घोड़ाखाल चाय बागान के प्रबंधक नवीन चंद्र पांडे ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बागानों में गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया।
चाय बागानों में सिंचाई की समुचित सुविधा को माइग्रो इरिगेशन फाउंड परियोजना के तहत मिनी स्प्रिग्गल एंड डीप इरिगेशन का चाय विकास बोर्ड के अधिकारियों ने गहनता से निरीक्षण किया। बेतालघाट ब्लॉक के बारगल, पदमपुरी, गुनियालेख आदि बागानों के कर्मचारियों को सिंचाई के तौर तरीके बताए। चाय विशेषज्ञ डा. डी डेका ने बेहतर पैदावार की विस्तार से जानकारी दी साथ ही बागानों के रख रखाव, विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। कहा की चाय बागानों में छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। गंभीरता से कार्य करने की अपील की। प्रबंधक नवीन चंद्र पांडे ने भी कर्मचारियों को कई अहम जानकारियां दी। कई बिंदुओं पर फिडबैक भी लिया। कर्मचारियों से पूरे मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान चाय विकास बोर्ड के वित्त अधिकारी अनिल खोलिया, अर्जुन सिंह बिष्ट, फिल्ड सहायक आन सिंह मेहरा, कमलेश उप्रेती, गोधन सिंह बर्गली, भुवन तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।




