🔳पति के शराब पीने की आदत से परेशान होकर पत्नी ने ली खाकी की शरण
🔳दोस्तों को साथ लेकर घर में ही महफ़िल सजाने का लगाया आरोप
🔳पत्नी की शिकायत पर पति को चौकी उठा लाई पुलिस
🔳पुलिस के सख्त रवैए पर पति ने भविष्य में शराब न पीने की ली कसम
🔳पुलिस ने दोबारा शिकायत मिलने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आए दिन दोस्तों के साथ शराब पीकर घर में बवंडर करने वाले पति से परेशान होकर महिला खाकी की चौखट पहुंच गई। आरोप लगाया की पति अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा अब तो दोस्तों को लेकर घर पर भी महफ़िल सजने लगी है। हरकत में आई पुलिस महिला के पति को चौकी उठा लाई। कड़ी फटकार भी लगाई। पति के माफि मांगने व दोबारा शराब न पीने का आश्वासन देने के बाद कड़ी हिदायत देने के बाद उसे छोड़ा गया तब जाकर मामला शांत हुआ।
शनिवार को खैरना बाजार में तहसील के समीप कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले ऊधमसिंह नगर जनपद निवासी व्यक्ति की पत्नी खैरना चौकी पहुंची। बताया कि उसका पति रोजाना शराब पीकर घर में उधम काट रहा है। आए दिन हंगामा होने से घर का माहौल बिगड़ चुका है वहीं अब उसका पति दोस्तों को लेकर घर में बैठकर शराब पीने लगा है कुछ कहने पर वह लड़ाई झगड़े पर उतारु हो जा रहा है आए दिन मारपीट भी कर रहा है। ससुराल के लोगों को भी कई बार बताने के बावजूद पति पर असर नहीं हो रहा। दोस्तों को घर में लाकर शराब पीने से भविष्य में अनहोनी का अंदेशा भी जताया। महिला की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने उसके पति व शराबी दोस्त को चौकी ले आई। परेशान महिला ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने महिला के पति को कड़ी फटकार लगाई साथ ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। शराबी दोस्त को भी आड़े हाथ लिया। कार्रवाई की डर से दोनों सख्ते में आ गए। माफी मांगने और भविष्य में शराब न पीने का आश्वासन देने के बाद मामला व मुश्किल शांत हुआ। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार महिला के पति व उसके दोस्त को कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी गई है। दोबारा शिकायत मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

error: Content is protected !!