🔳लपटों के विकराल रुप लेने से दहशत में आए लोग
🔳बाजार क्षेत्र में पत्थर गिरने का खतरा भी हुआ दोगुना
🔳वन क्षेत्राधिकारी ने जंगल को रवाना की टीम
🔳जीआईसी के नजदीक तक पहुंची आग की लपटें
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र से सटा थुआ का जंगल आग के धधक उठा। आग की लपटें विकराल होने से हड़कंप मच गया। राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर के नजदीक तक आग पहुंचने से अफरा तफरी मच गई। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के अनुसार आग पर काबू पाने को टीम रवाना कर दी गई है।
बुधवार को खैरना बाजार से सटा थुआ का जंगल भीषण आग की चपेट में आ गया। धीरे धीरे उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रुप ले लिया। कुछ ही देर में आग ने जंगल के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। बेशकीमती वन संपदा के साथ ही मवेशियों की चारा पत्ती भी जलकर राख हो गई। जंगली जानवरों को भी नुकसान होने का अंदेशा है। देर शाम तक जंगल धूं-धूं कर जलता रहा। लगातार आग की घटनाएं तेज होने से वन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े होते जा रहे हैं। जंगलों को आग से बचाने के दावे खोखले साबित होने से क्षेत्रवासियों में भी गहरा रोष व्याप्त है। लोगों ने जंगलों को बचाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के अनुसार आग पर काबू पाने को टीम मौके की ओर रवाना कर दिया गया है।

error: Content is protected !!