🔳सीएम ने बेतालघाट से साधा कांग्रेस पर निशाना
🔳कांग्रेस को बताया परिवारवाद की पार्टी
🔳मिनी स्टेडियम से गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
🔳सांसद प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी रैली में बेतालघाट पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))).

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा की कांग्रेस को चुनाव लड़ने तक के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे। क्षेत्रवासियों से सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट को रिकोर्ड मतों से जीताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता दिलाई।
बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेतालघाट पहुंचे। मिनी स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया। आसपास के गांवों से भी सैकड़ो लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा की लंबित कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाएगा। कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। क्षेत्रवासियों से सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट को रिकोर्ड मतों से जीताकर दोबारा लोकसभा भेजने का आह्वान किया। रातीघाट निवासी शहीद संजय सिंह बिष्ट को भी याद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी दल कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। कहा की कांग्रेस में महज परिवारवाद हावी है। कहा की कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़ने तक प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे। सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदीप जनौटी, राकेश नैनवाल, अरविंद पडियार, तारा भंडारी, दिलिप सिंह बोहरा, नंदी खुल्बे, सोबन सिंह, प्रताप बोहरा, निर्मला जीना, हेम आर्या, दयाल दरमाल, दीपक रेखाडी़, गोपाल सिंह जैडा़ आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!