🔳लगातार पत्थरों के गिरने से आवाजाही भी हुई प्रभावित
🔳पत्थरों की चपेट में आने से बाल बाल बचे यात्री वाहन
🔳जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हुए वाहन चालक
🔳भुजान क्षेत्र में स्टेट हाईवे से पहाड़ी आई आग की चपेट में
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
समीपवर्ती भुजान क्षेत्र से सटी पहाड़ी के आग की चपेट में आने से स्टेट हाइवे पर पहाड़ी से पत्थरों की बरसात शुरु हो गई। कुछ देर आवाजाही भी ठप हो गई। गनीमत रही की पत्थरों की चपेट में कोई यात्री वाहन नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि खतरों के बीच आवाजाही सुचारु रही। देर शाम तक पहाड़ी आग से धधकती रही।
बुधवार को भुजान क्षेत्र में खैरना – रानीखेत स्टेट हाइवे से सटी पहाड़ी आग से धधक उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। आग ने पहाड़ी के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। आग की लपटें तेज होने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला भी शुरु हो गया। गनीमत रही की कोई वाहन चपेट में नही आया और बड़ा हादसा टल गया। पत्थरों के गिरने से स्टेट हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। वाहन चालकों ने अहतियातन वाहन रोक लिए। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद खतरे के बीच आवाजाही सुचारु हुई। शाम तक पहाड़ी आग से धूं-धूं कर धधकती रही। वाहन चालकों व यात्रियों ने जान जोखिम में डाल आवाजाही करने को मजबूर हो गए। क्षेत्रवासियों ने आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।




