🔳छड़ा गांव के समीप हुई घटना से मचा गया हड़कंप
🔳आनन फानन में बंद की गई तमाम गांवों की आपूर्ति
🔳चार सौ से ज्यादा उपभोक्ताओं को करना पड़ा परेशानी का सामना
🔳शाम को बामुश्किल सुचारु की जा सकी विद्युत आपूर्ति
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर छड़ा गांव में तेज हवा के झोंके से 11 केवी की हाइटेंशन लाइन के चिपकने से समीप स्थित पेड़ आग की चपेट में आ गया। एकाएक आग धधकने से गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में विद्युत विभाग ने विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। बामुश्किल लाइन को दुरुस्त कर पांच घंटे बाद आपूर्ति सुचारु की जा सकी। आपूर्ति प्रभावित होने से चार सौ से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को छड़ा गांव के समीप से होकर निकल रही 11 केवी की हाइटेंशन लाइन तेज हवा के झोंके से आपस में चिपक गई। तारों के चिपकने से उठी चिंगारी से नजदीक ही एक पेड़ में आग लग गई। पेड़ व झाड़ियों में एकाएक आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई। घबराए ग्रामीणों ने सूचना तत्काल विद्युत विभाग के गरमपानी स्थित कार्यालय में दी। विभागीय अधिकारियों ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी। अवर अभियंता गजेन्द्र सिंह की अगुवाई में कर्मचारी छड़ा गांव पहुंचे। जलते पेड़ को हटाए जाने के बाद झाड़ियों में लगी आग बुझाई गई। आपूर्ति बंद किए जाने से लोहाली, चमड़ियां, नावली, जौरासी, काकड़ीघाट, सुयालखेत, सुयालबाड़ी, नैनीपुल, मोना क्वारब, ताड़ीखेत, थुआ ब्लॉक,जाड़ा पानी, उल्गौर, धारी, हरतोला समेत तमाम गांवों के लगभग चार सौ से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल हाइटेंशन लाइन को दुरुस्त किया तब जाकर शाम करीब सात बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। इस दौरान कौस्तुबानंद त्रिपाठी, पूरन चंद्र, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।




