🔳पहाड़ जा रहे वाहनों की ली गई सघन तलाशी
🔳लगभग तीन घंटे चले अभियान के बाद किया गया फ्लैग मार्च
🔳लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था का लिया जायजा
🔳शांति व्यवस्था से खिलवाड़ पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस व अर्धसैनिक बल हरकत में आ गया है। खैरना के समीप पुलिस ने विशेष तलाशी अभियान चलाकर आवाजाही कर रहे वाहनों की चेकिंग की। बाद में आइटीबीपी की टीम के साथ अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

बुधवार को खैरना पुलिस आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर खैरना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर आवाजाही कर रहे वाहनों की सघन तलाशी ली। चुनाव को प्रभावित करने वाली सामग्री, नगदी व मादक पदार्थों की रोकथाम को लगभग तीन घंटे तक विशेष अभियान चलाया। पहाड़ जा रहे वाहनों की सघन तलाशी ली गई। बाद में टीम ने लोहाली, छड़ा, चमड़ियां क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने शांति व्यवस्था से खिलवाड़ पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान आइटीबीपी के एसआई जीडी प्रमोद कुमार, एएसआई प्रेम प्रकाश, राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी, जगदीश धामी समेत आइटीबीपी के 19 जवान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!