🔳छडा़ गांव के बाशिंदों ने बैठक कर उठाई पुरजोर मांग
🔳गांव में निर्माणाधीन टैंक की क्षमता पर उठाए सवाल
🔳दो करोड़ रुपये की लागत से गतिमान है पंपिग पेयजल योजना का कार्य

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित छड़ा गांव के बाशिंदों ने जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में बनाए जा रहे पेयजल टैक की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने एक ही टैंक से बाजार व गांव में जलापूर्ति पर सवाल खड़े कर दिए है‌। साफ कहा की गांव के टैंक की क्षमता बढ़ाने के साथ ही समुचित पेयजल आपूर्ति को बाजार क्षेत्र में भी एक अतिरिक्त टैंक निर्माण किया जाना चाहिए।

जल जीवन मिशन योजना के तहत गरमपानी, खैरना तथा छड़ा क्षेत्र में पानी का सूखा खत्म करने को लगभग दो करोड़ रुपये की योजना से पेयजल पंपिंग योजना का कार्य गतिमान है। पहले चरण में टैंक निर्माण का कार्य गतिमान है। गुरुवार को छड़ा गांव के सरपंच विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल योजना के तहत गांव में बनाए जा रहे पंद्रह केएल के टैंक की क्षमता बढ़ाने जाने की मांग उठाई। गांव के बाशिंदों ने कहा की गांव में निर्माणाधीन टैंक की क्षमता बढ़ाए जाने के साथ ही मुख्य बाजार क्षेत्र में भी एक अतिरिक्त पंद्रह केएल के टैंक का निर्माण किया जाना चाहिए ताकी क्षेत्रवासियों को समुचित पेयजल उपलब्ध हो सके। सर्वसम्मति से तय हुआ की जल्द मामले को लेकर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। संरपच विक्रम सिंह ने कहा की यदि अनदेखी की गई तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह, चंदन सिंह, बालम सिंह बिष्ट, पूरन सिंह, दिनेश बिष्ट, सुरेश सिंह, भुवन सिंह, महेंद्र, विजय, जीवन, धन सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!